बौद्ध तकनीक में मन और दिमाग पर नियंत्रण रखने का एक मात्र उपाय है केवल योग : दलाईलामा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 मई 2023

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में बुधवार को होने वाले आईपीएल मैच से पहले मंगलवार सुबह पंजाब और दिल्ली की टीमों सहित एचपीसीए प्रबंधन ने मैक्लोडगंज में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात कर शांति का पाठ पढ़ा। धर्मगुरु ने खिलाड़ियों से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आप सब पेशेवर खिलाड़ी हैं। खेल के मैदान पर आपके दिमाग में सैकड़ों विचार घूमते रहते हैं, जिससे कभी-कभी ध्यान भटक जाता है। बौद्ध तकनीक में मन और दिमाग पर नियंत्रण रखने का एक मात्र उपाय केवल योग है।

योग से कोई भी व्यक्ति अपने मन और दिमाग को एकाग्रचित कर आंतरिक शांति पा सकता है। योग खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सहायता प्रदान करता है। इससे खिलाड़ी अपना ध्यान केंद्रित कर अपनी कमजोरियों का विश्लेषण करते हुए एक निष्कर्ष पर पहुं कर कमियों को दूर कर सकता है। उन्होंने प्राचीन भारतीय विचारों पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरा शरीर तिब्बती है, लेकिन मैने बचपन से प्राचीन भारतीय विचारों का अध्ययन किया है। इसलिए हम मानसिक रूप से भारतीय विचारों और संस्कृति से जुड़े हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news