
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
17 मई 2023

हिमाचल पहाड़ो वाला क्षेत्र है और यहां सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं अधिक रहती है इसी के चलते सोलन पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करते रहती है और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देती है।
जिसके तहत आज सोलन कोटला नाला में पुलिस द्वारा निजी स्कूल व संस्थानों की सभी गाड़ियों व बसों को चेक किया गया जिसमें चालक की सीट बेल्ट और चालक का लाइसेंस साथ ही गाड़ी के अन्य दस्तावेज जांचे गए ।
अक्सर देखा जाता है कि स्कूल व कॉलेज की बसों में ओवर लोडिंग देखी जाती थी।जिससे दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है ।
इस बारे में एसएचओ सोलन प्रियंका चौहान ने बताया कि आज निजी स्कूल व संस्थानों की बसों को चेक किया गया और जिन गाड़ियों के दस्तावेजों में अनियमितताएं पाई गई उन्हें आज पुलिस की तरफ से हिदायत दी गई । भविष्य में अनियमितताएं पाए जाने पर होंगे चालान।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





