राज्य पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हर्ष महाजन की नियुक्ति की

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 जून 2023

Harsh Mahajan appointed a member of the himachal pradesh BJP core group

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन को पार्टी ने कोर ग्रुप के सदस्य बनाया गया है।  इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेशों पर राज्य पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हर्ष महाजन की नियुक्ति की है।

बता दें, हर्ष महाजन भाजपा में शामिल होने से पूर्व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। हर्ष पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विशेष सलाहकार और रणनीतिकार रह चुके हैं। हर्ष तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे। वह राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news