3.30 करोड़ की लागत से निर्मित भव्य विश्राम गृह के कमरे का दरवाजा लगाया उल्टा, विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों की लगाई क्लास

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 जून 2023

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भलेई में 3.30 करोड़ की लागत से निर्मित भव्य विश्राम गृह के कमरा नंबर 301 का दरवाजा ही उलटा लगा दिया गया है। लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोकार्पण के दौरान विभागीय लापरवाही को पकड़ कर अधिकारियों की क्लास लगाई। साथ ही इस दरवाजे को सही तरीके से लगाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। हैरानी की बात है कि लाखों रुपये व्यय कर बनाए गए विश्रामगृह के उलटे दरवाजे की तरफ किसी का भी ध्यान तक नहीं गया। ऐसे में अब विभागीय अधिकारी भी गलती मानते हुए यथाशीघ्र उलटे दरवाजे को सीधा करने की बात कह रहे हैं।

In the rest house built for 3.30 crores the door was put upside down, the Public Works Minister started the cl

ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में पावन नवरात्रों और वर्ष भर सैकड़ों की तादाद में देश-विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। हैरानी की बात है कि लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए विश्रामगृह में कमरा नंबर 303 का दरवाजा ही उलटा लगा दिया गया। विश्राम गृह जनता को समर्पित करने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने शिलान्यास करने के बाद जब कमरों का निरीक्षण किया तो वे कमरा नंबर 301 का दरवाजा देखकर सन्न रह गए। कमरे का दरवाजा ही उलटा लगा मिला। मंत्री ने विभागीय उच्चाधिकारी को अपनी गलती को सुधारते हुए इसे सीधा करने के निर्देश जारी किए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news