
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 जून 2023

भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दलाल सोहन सिंह को गुरुवार को जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर से एक मामले में जमानत मिल गई, लेकिन आरोपी के खिलाफ दो अन्य मामले भी दर्ज होने के चलते उसकी रिहाई नहीं हो पाई। जिस मामले में न्यायालय ने आरोपी को जमानत प्रदान की है, वह पोस्ट कोड 1003 कंप्यूटर ऑपरेटर और पोस्ट कोड 1036 जूनियर ऑडिटर परीक्षा से जुड़ा हुआ है। एसआईटी ने इस मामले में सोहन सिंह के खिलाफ 28 दिसंबर 2022 को एफआईआर दर्ज की थी और 27 मार्च 2023 को उसे गिरफ्तार किया था
इसके बाद एसआईटी ने पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सोहन सिंह के खिलाफ 11 मार्च 2023 को दूसरी एफआईआर और पोस्ट कोड 962 सचिवालय क्लर्क भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में तीसरी एफआईआर दर्ज की। सोहन सिंह मूलत: ऊना जिले का रहने वाला है और यहां भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के समीप ढाबा चलाता था। जहां उसकी पहचान निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद से हुई।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





