
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 जून 2023
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच गुरुवार को शिमला और कुल्लू जिलों में खूब बादल बरसे। अन्य कई जिलों में भी वर्षा हुई। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र की क्यार, कमाह, कलींड, सरीउन, घूंड, बगैण, कोटखाई की देवगढ़, जिला कुल्लू में बाह्य सराज की पलेही, व्यूंगल सहित आसपास के क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई।
इससे सेब की फसल को नुकसान हुआ है। जिला कुल्लू और लाहौल में ऊंची चोटियों में फाहे गिरे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 12 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ भागों में बारिश की संभावना है। 12 जून के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 9, 10 और 11 जून को मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





