नगर निगम अधिकारी द्वारा व्यापारियों के चालान काटने के बाद भी नहीं पड़ा कोई असर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 जून 2023

सोलन शहर की अगर बात करें तो व्यापारियों द्वारा पिछले कुछ दिनों में अतिक्रमण नहीं किया जा रहा था क्योंकि नगर निगम अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यापारियों को हिदायत दी जा रही थी और उनके चालान भी काटे जा रहे थे लेकिन अब सोलन शहर में फिर से अतिक्रमण देखने को मिल रहा है लेकिन नगर निगम अधिकारियों द्वारा उन्हें हिदायत दी जा रही है कि अतिक्रमण को बढ़ावा ना दिया जाए पिछले कुछ दिनों नगर निगम अधिकारी दीपराज हंस ने जानकारी देते हुए बताया था कि सोलन शहर में अतिक्रमण देखने को नहीं मिल रहा है

जिसका कारण है कि व्यापारियों के चालान काटे गई लेकिन अब लगता है की व्यापारियों के चालान काटने के बाद भी व्यापारियों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है जब-जब नगर निगम अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जाती है तब कुछ असर देखने को मिलता है उसके बाद फिर से व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है अब बड़ा सवाल यह उठता है किआखिर लोगों द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण कब बंद किया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news