मैदानों के साथ ही तपने लगे पहाड़ भी, ऊना में 39 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 जून 2023

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। शनिवार और रविवार को भी प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 12 जून से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। 12 और 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

प्रदेश में बीते दो-तीन दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। शुक्रवार को भी अधिकांश जगह धूप खिली। पारा चढ़ने के साथ मैदानी जिलों का मौसम गर्म हो गया है। शुक्रवार क राजधानी शिमला सहित मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज धूप खिलने से दिन के समय खूब पसीने छूटे। शनिवार और रविवार को भी मौसम साफ बना रहने की संभावना है। 12 जून से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news