
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 जून 2023
राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी की टीम ने चार पेटियां अवैध शराब की पकड़ी है। विभाग की टीम ने बद्दी की सब्जी मंडी के समीप करियाना की दो दुकानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान इन दोनों दुकानों में बाहरी राज्य की शराब मिली। विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत दुकानदारों के खिलाफ मामले दर्ज किए।
आबकारी एवं कराधान विभाग उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी के प्रभारी प्रीतपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक आयुक्त प्रेम कायथ, नवल चंद्र, आरसी शर्मा, सहायक अधिकारी अजय नय्यर, नमन गौतम, सूरज पंवर, पूनम परमार, संदीप चंद, जितेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, गुरचरण सिंह ने तीन टीमें बनाई है, जो बाहरी राज्यों की शराब की धरपकड़ कर रही हैं। विभाग ने बद्दी सब्जी मंडी के समीप दो दुकानों से चार पेटी शराब और बीयर बरामद की। जिसमें चंडीगढ़ में बिकने वाली बीयर की 15 बोतलें, चंडीगढ में ही बिकने वाली शराब इंपीरियल ब्लू के 9 आधे और 22 पव्वे, देसी शराब संतरा की 8 बोतलें, 29 आधे और 53 पव्वे पकड़े गए। यह सभी शराब चंडीगढ़ में बिकने के लिए मान्य थी। विभाग की टीम ने शराब को कब्जे में लेने के बाद दोनों दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





