स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल ने शूलिनी माता मंदिर गेट का किया उद्घाटन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 जून 2023

पिछले कई वर्षो से शूलिनी माता मंदिर गेट का कार्य लंबित पड़ा हुआ था जिसको स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा दिए आदेशों के बाद शूलिनी मंदिर के गेट का कार्य पूर्ण किया गया। रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा शूलिनी माता मंदिर गेट का उद्घाटन किया गया।

जिसमे सोलन नगर निगम के मेयर समेत वार्डो के पार्षद भी मौजूद रहे। इस मौके पर धनी राम शांडिल ने बताया कि सोलन शहर शूलिनी माता के नाम से ही प्रसिद्ध है। धनी राम शांडिल ने कहा अगर युवा भजन कीर्तन और मेडिटेशन करेंगे तो वह नशे से दूर रहेंगे और धर्म और संस्कृति के रास्ते पर चलने से उन्हें लाभ प्राप्त होगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news