
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 जून 2023

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के लिए बिना भेदभाव मदद कर रही है। पूर्व में वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में हजारों करोड़ रुपये की मदद जारी रखी। जयराम सरकार के दौरान भी हजारों करोड़ और कई बड़ी योजनाएं दीं। अब भी कोई कमी नहीं है। कहा कि जब राज्य सरकार के हाथ पैर छह माह में फूल गए तो आरोप की राजनीति करने लगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल के लिए बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क व अन्य बड़ी परियोजना, हजारों करोड़ रुपये के बजट स्वीकृत हुए हैं। क्या यह भेदभाव है। राज्य सरकार को जनता ने पांच साल सेवा का मौका दिया है।
करीब 3.50 करोड़ जरूरतमंदों को पक्के मकान मिले। इसके अलावा 60 करोड़ देशवासियों को आयुष्मान के तहत पांच लाख रुपये तक इलाज मुफ्त मिला है। कहा कि वह भंजाल में जनता का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे हैं। जनता ने पहले भी पूर्ण बहुमत की सरकार दी और आगे भी मोदी सरकार पर जनता अपना आशीर्वाद बनाए रखे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





