शूलिनी मेले से पहले बन कर तैयार होगा शूलिनी मंच, जोरो शोरो पर तैयारियां

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 जून 2023

सोलन का शूलिनी मेला हर वर्ष मनाया जाता है इस वर्ष की अगर बात करें तो 23, 24 और 25 जून को यह शूलिनी मेला आयोजित किया जाएगा वही शूलिनी मेले के चलते सोलन के ऐतिहासिक ठोडो ग्राउंड में शूलिनी मंच को रिपेयर किया जा रहा है बारिश होने के कारण जहां लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था वहीं अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मंच को रिपेयर किया जा रहा है जिससे की बारिश के समय में भी किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मंच के साथ साथ सीढ़ियों की भी मरमत की जा रही है और दीवारों पर भी पेंट का कार्य भी जोरो शोरो पर है। इस विषय पर जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि शूलिनी मंच रिपेयरिंग का कार्य चल हुआ है और शूलिनी मेले से पहले यह कार्य पूरा हो जाएगा आपको बता दे की शूलिनी मंच के साथ-साथ वहां मौजूद सीढ़ियां और दीवारों को भी पेंट किया जा रहा है जिसका कार्य जोर-शोरों पर चला हुआ है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news