दो साल के कार्यकाल के बाद भी नगर निगम नही कर पाई पानी की सप्लाई को रेगुलाइज : मुकेश गुप्ता

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 जून 2023

नगर निगम सोलन द्वारा शूलिनी मेले के आगाज से पहले ही पानी की सप्लाई में कट लगाने शुरू कर दिए है जिसके चलते शहरवासियों को अब पांचवें और छठे दिन पानी की सप्लाई मिल रही है बिना बताए लग रहे पानी में कट के चलते शहरवासी अब परेशान है सोलन शहर में अधिकतर लोग किराए के कमरों में रह रहे है जिनके पास पानी को स्टोर करने के लिए कोई प्रबंध नहीं है रोजाना पानी की सप्लाई ना मिलने से उन्हें। काफी दिक्कत्तो का सामना करना पड़ा रहा हैं पानी की रेगुलर सप्लाई ना मिलने के चलते अब लोग पानी का टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर हो चुके है।

व्यापार मंडल सोलन के निवर्तमान प्रधान मुकेश गुप्ता का कहना है की मेले के दौरान बाहरी राज्यों से टूरिस्ट सोलन का रुख कर रहे है जिसके चलते शहर में पानी की लागत बढ़ जाती है परंतु नगर निगम शहरवासियों को ही निरंतर पानी की सप्लाई नहीं दे पा रही है। नगर निगम को बने 2साल हो गए है अभी तक निगम पानी की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पाई है निगम को इस और ध्यान देना चाहिए ताकि शहर वासियों को अच्छी सुविधाएं मिल सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news