अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का NEET में शानदार प्रदर्शन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 जून 2023

अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में NEET, 2023 के परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या देविंन्द्र साहनी  ने बताया कि विद्यालय की छात्रा ईशिता ने 573 / 720 अंक प्राप्त करके NEET 2023 में शानदार प्रदर्शन किया वहीं रचिता कश्यप ने 380 / 720 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रौशन किया जबकि उनकी केटेगरी के अनुसार कट आउट 103 से 107 के बीच रहा।

इशिता सत्र 2021 – 2022 में अरिहंत इंटरनेशनल की विद्यार्थी रही है और रचिता ने मार्च, 2023 में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल से बारहवीं की परीक्षा 94% से उत्तीर्ण की है। NEET की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद इन्हें देश के विभिन्न प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त होगा। गौरतलब है कि अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के 14 छात्रों ने अरिहंत अकादमी से ही नियमित पढ़ाई के साथ – साथ कोचिंग कक्षाएँ प्राप्त की थी जिनमें से 11 छात्रों ने अच्छे अंको से NEET, 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें ईशिता , रचिता कश्यप अक्षदीप कौर , शामिल है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news