रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के सुरक्षा गार्ड की दो लोगों ने की पिटाई

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जून 2023

उपमंडल नयनादेवी में रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के सुरक्षा गार्ड की दो लोगों ने पिटाई कर दी। सुरक्षा गार्ड ने मामले की शिकायत कोट कहलूर थाना में दर्ज कराई है। शिकायत में बीरबल सिंह, निवासी गांव लखाला, तहसील नयनादेवी जी, जिला बिलासपुर ने बताया है कि रेल लाइन निर्माण कर रही कंपनी में सुरक्षा गार्ड तैनात है।

मंगलवार को जब वह ड्यूटी पर तैनात था तो एक गाड़ी आई, इसमें से दो व्यक्ति निकले। उन्होंने पूछा कि मुंशी कहां है, इस पर कहा कि मुंशी के बारे में नहीं जानता है। इतना कहने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसे मालूमी चोटें लगी हैं। डीएसपी नयनादेवी जी विक्रांत बोंसला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news