मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र में दो निजी बसों और एक ट्रक में जोरदार टक्कर होने से करीब 20 यात्री हुए घायल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जून 2023

Two Bus truck Collision in Mandi Himachal Pradesh 20 passengers injured

मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के रत्ती में दो निजी बसों और एक ट्रक में जोरदार टक्कर होने से करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक बस दूसरी बस को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में घायलों को भर्ती कराया गया है।

जहां सभी का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एएसपी मंडी अमित यादव ने घटना की पुष्टि की है। दोनों निजी बसें सुंदरनगर से मंडी की तरफ जा रही थी जबकि ट्रक कलखर की तरफ जा रहा था। रत्ती के पास तीनों वाहन अचानक टकरा गए। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में तीनों वाहनों का भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news