
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 जून 2023
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के चक खेड़ा गांव की महिला ने पांच लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इन लोगों ने जमीन के सौदे में कागजों में छेड़छाड़ की। इससे उसे 10,00,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
महिला ने शिकायत में राजिंदर सिंह निवासी माणकपुर शरीफ, उपतहसील माजरी तहसील खरड, जिला मोहाली चंडीगढ़, जसबीर सिंह धालीवाल निवासी खुदा अली शेर (यूटी) चंडीगढ, लखवीर सिंह संपत्ति डीलर माजरी निवासी गांव माजरी तहसील खरड जिला मोहाली चंडीगढ़, जगतार सिंह सिद्धू, संपत्ति डीलर माजरी और गुरनिहाल सिंह पीरजादा निवासी-59 सेक्टर चार चंडीगढ़ ने उसके साथ एक जमीनी सौदे के संदर्भ में सौदे संबंधित कागजातों में छेड़खानी की। आरोप है कि इसमें जमीन की वैल्यू को हल्का दिखा दिया।
उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





