सोलन में हिंदू एकता मंच ने निकाली रोष रैली

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जून 2023

चंबा में हुए मनोहर लाल हत्याकांड के मामले में हिंदू एकता मंच की ओर से शहर में रोष रैली निकाली गई। यह रैली टेनिस मैदान से शुरू हुई और लोअर बाजार, मालरोड होते हुए पुराने उपायुक्त चौक पर पहुंची। यहां पर मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि मनोहर की हत्या एक सोची समझी साजिश है। मगर प्रदेश सरकार इसमें मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में सरकार चुप है और आरोपियों को बचा रही है।

उन्होंने मांग उठाई कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए ताकि मनोहर के माता पिता को न्याय मिल सके। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। धरने में शैलेंद्र गुप्ता, गुरदीप, कश्मीर, कमलेश, अशोक टंडन, राजू, निहाल, सूरज, तीर्थानंद, विवेक डोभाल, भरत साहनी, नेहा, विशाखा, सुषमा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

 

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news