
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 जून 2023

नंगल में रोजी-रोटी की तलाश में विदेशों में गए युवाओं की जब कफन में लिपटकर शव जब वापस देश पहुंचता है, तो परिवारों के अरमान भी मौत काे प्रवान हो जाते हैं। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। अभी चंद दिनों की ही बात है जब दुबई से एक नौजवान का शव गांव पहुंचा। अब ताजा मामला नंगल के गांव विभोर साहिब में सामने आया है। यहां कनाडा से कफन में लिपटा एक और युवक का मृत शरीर 11 दिनों बाद घर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया। चारों और चीख पुकार का आलम बन गया। गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।
दुख की इस घड़ी को सांझा करने के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री और विधानसभा क्षेत्र आंनदपुर साहिब से विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस भी पंहुचे। परिवार को ढाढंस बंधाते हुए सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया। मृतक के चाचा राम कुमार, गांव वासी शेर सिंह शेरू और सतीश चोपड़ा ने बताया कि 10 महीने पहले ही बलजीत अपने परिवार सहित कनाडा गया थी। बीते नौ जून को उसकी तबीयत बिगड़ गई। क्योंकि उस समय बलजीत की पत्नी ड्यूटी पर गई हुई थी। घर में उस समय छोटे-छोटे बच्चे ही थे। इस कारण उसकी देखभाल नहीं हो पाई। जब बलजीत की पत्नी ने घर आकर देखा तो तुरंत उसे अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार देर रात को बलजीत का शव गांव पंहुचा। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





