बाथू की लड़ी में कड़ी मशक्कत के बाद मिले डूबे युवकों के शव

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जून 2023

कांगड़ा पौंग झील में डूबे दौलतपुर चौक ऊना के दो युवकों के शव सोमवार को बरामद हो गए। एनडीआरएफ की टीम ने रजत और सुमित कुमार के शवों को बाहर निकाला। प्रशासन और पुलिस की देखरेख में शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एनडीआरएफ की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को ढूंढा है। पौंग झील किनारे लोगों का काफी हजूम उमड़ा हुआ था।

प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सर्च अभियान चला हुआ था। रजत का शव सोमवार सुबह करीबन 12 बजे बरामद हुआ जबकि सुमित कुमार का शव करीबन साढ़े तीन बजे बरामद हुआ। उल्लेखनीय है कि रविवार को दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ बाथू की लड़ी में मोटरसाइकिलों से घूमने आए थे और पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत दी गई। वहीं, पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पौंग झील में डूबे दोनों युवकों के शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news