
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 जून 2023
जिला कुल्लू के मुख्य ढालपुर में चंबा में हुए मनोहर लाल हत्याकांड के मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया यह प्रदर्शन रामशिला से शुरू होकर ढालपुर पहुंचा जहां डीसी कार्यालय के बाहर भी लोगों ने अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान 2 घंटे के लिए कुल्लू शहर भी पूरी तरह से बंद रहा और लोगों ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से मांग रखी कि मनोहर के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाया जाए और पूरा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए। ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को सजा मिल सके।

वहीं, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री कमल गौतम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमल गौतम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीते 3 सालों में 4000 हिंदू महिलाएं गायब हुई हैं जिनमें 1000 नाबालिग लड़कियां है। सरकार को भी इस दिशा में सख्त कदम उठाने होंगे। हमीरपुर में भी कई महिलाएं व युवतियां गायब हुई है जिनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। जिन मामलों की पुलिस ने छानबीन की है तो उसमें दूसरे समुदाय के लोग ही संलिप्त पाए गए हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं प्रदेश के शांत माहौल को खराब कर रही है।
कमल गौतम ने बताया कि मनोहर हत्याकांड में भी जिन जिन लोगों के संलिप्त सामने आ रही है उन पर भी पुलिस के द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। ताकि प्रदेश का शांत माहौल खराब ना हो सके। कमल ने कहा कि हिंदू जागरण मंच पर हिमाचल प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वही लव जिहाद, लैंड जिहाद के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि हिंदू समाज सुरक्षित रह सके।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





