
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 जून 2023

केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल में बनने वाले नॉर्थ जोन कैंपस के निर्माण के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय की ओर से 57.10 हेक्टेयर भूमि की अनुमति मिल चुकी है। अब इस भूमि को केंद्रीय विश्वविद्यालय को निर्माण के लिए सौंपने से पहले कई तरह की औपचारिकताओं को पूरा किया जाना है। इसके लिए केंद्रीय विवि को पहले कुछ प्रोसेसिंग फीस जमा करवानी है। इस फीस को जमा करवाने के बाद ही भवन निर्माण संबंधी आगामी प्रक्रिया शुरू होगी
जून के पहले सप्ताह में भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से सीयू निर्माण के लिए जदरांगल में चिन्हित भूमि पर निर्माण को अनुमति प्रदान की है। इस बारे में केंद्रीय मंत्रालय ने वन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र तक जारी कर दिया है। अब इस भूमि को केंद्रीय विवि को निर्माण के लिए सौंपने से पहले कई प्रकार की औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। इसके लिए सबसे पहले सीयू प्रशासन को प्रोसेसिंग फीस वन मंत्रालय के पास जमा करवानी होगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





