
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 जून 2023
राधा शर्मा अखिल भारतीय कल्याण एसोसिएशन की सोलन ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त। समाजसेवा के क्षेत्र में प्रसिद्ध नाम अखिल भारतीय कल्याण एसोसिएशन ने सोलन खंड के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। कंडाघाट से नाता रखने वाली समाजसेविका राधा शर्मा की एसोसिएशन द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है।
इस से पहले भी राधा शर्मा विभिन्न समाजसेवी संस्थानों से लंबे समय से जुड़ी हुई है जिसके लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है। सोलन खंड की नवनियुक्त अध्यक्षा राधा शर्मा ने कहा की एसोसिएशन द्वारा दी गई इसी जिम्मेवारी को वह अच्छे से निभाने का संपूर्ण प्रयास करेगी व उन्होंने यह मुख्य जिम्मेवारी देने के लिए एसोसिएशन का आभार जताया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





