बिजली बोर्ड के कार्यालय का ताला तोड़कर फ्यूज वायर और पीवीसी वायर चुरा ले गए चोर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 जून 2023

कांगड़ा के लंबागांव की सोल बनेहड़ पंचायत के झुंग्गा देवी स्थित बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय में मंगलवार रात अज्ञात चोर सामान चुराकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात चोर झुंग्गा देवी स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय और स्टोर का ताला तोड़कर फ्यूज वायर और पीवीसी वायर सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए हैं।

बुधवार सुबह जब संबंधित बोर्ड के कर्मचारी अपने कार्यालय में आए तो उन्होंने देखा कि कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय का बाहर से ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो स्टोर का ताला भी टूटा हुआ था और दरवाजा खुला पड़ा था। यहां से सामान भी गायब था।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news