खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी द्वारा भंडारे के दौरान किया जाएगा निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन करने वालो पर होगी कार्यवाही

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 जून 2023

शूलिनी मेला आने वाला है जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है। आपको बता दे की शूलिनी मेले के दौरान जगह जगह पर भंडारे का आयोजन किया जाता है और भंडारे से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है इस बार शूलिनी मेले के दौरान 171 भंडारे सोलन शहर में लगाए जाएंगे इस विषय पर जानकारी देते हुए नगर निगम खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल कैस्था ने बताया कि इस वर्ष शूलिनी मेले के दौरान सोलन शहर में 171 भंडारे लगाए जाएंगे।

उन्होंने भंडारे लगाने वाले लोगों से अपील की है कि उनके द्वारा वितरित भंडारा साफ सुथरा और स्वच्छ हो और साथ ही एक्सपायरी ना हो उन्होंने कहा कि जिस पानी का भी वह इस्तेमाल करें वह पानी स्वच्छ होना चाहिए उन्होंने कहा कि शूलिनी मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाली लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news