
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 जून 2023
नाहन शहर में भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान जेबकतरों का गिरोह काफी सक्रिय रहा। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी रजनी कश्यप के गले से शातिर सोने की चेन ले उड़े। वहीं, भाजपा नेता धीरज गर्ग की माता सरोज गर्ग के हाथों से भी बदमाशों ने सोने के कड़ों पर हाथ साफ कर दिया। स्नेचिंग की वारदात यही नहीं थमी
यात्रा के दौरान गुन्नूघाट में मिठाई की दुकान चलाने वाले मोनू सैनी की माता देवेंद्र कौर सैनी की करीब दो तोले की सोने की चेन पर भी शातिरों ने सेंध लगाई। फिलहाल, इन तीन मामलों की शिकायत पुलिस को भी मिली है। इन मामलों में लाखों के गहने चोरी हुए हैं।
सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि चेन स्नेचिंग की शिकायत पुलिस को दी गई है। भाजपा नेता धीरज गर्ग ने बताया कि उनकी माता के हाथ से शातिरों ने दो कड़े उड़ाए हैं। बताया जा रहा है कि रथयात्रा के दौरान चोर गिरोह ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के गहनों पर सेंध लगाई है। डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि तीन मामलों की शिकायत मिली है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





