हरे राम-हरे राम बॉलीवुड गाने पर ठोड़ो मैदान में नाचे दर्शक

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 जून 2023

Spectators dancing on the song Hare Ram-Hare Ram Bollywood in Thodo Maidan
राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बॉलीबुड गाने पर दर्शक जमकर नाचे। रविवार को बॉलीवुड कलाकार नीरज श्रीधर रहे। इससे पहले पंजाबी कलाकर मन्नत नूर ने भी लोगों ने भी मनोरंजन किया। मां शूलिनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल विशेष रूप से मौजूद रहे।
बॉलीवुड गायक नीरज श्रीधर ने रात 11:20 बजे मंच संभाल। उन्होंने कल की सोचेंगे कल को गाने से संध्या की शुरुआत की। इसके बाद चोर बाजारी दो नैनो की, हरे राम, हरे राम, लव मेरा हिट-हिट समेत अन्य बॉलीवुड गाने गए। वहीं जब उन्होंने तेरी आंखे भूल भलैया गाना गया तो लोग नाचने लग गए। इससे पहले मन्नत नूर ने ठोड़ो मैदान में पूरा लंदन ठुमकाया। इस दौरान संदली-संदली, मेंदी लगदी हाथ ते, जुत्ती ले दे घुंगुरा वाली, मेनू लेंगा लदे और कोई मिल गया समेत अन्य पंजाबी गाने गाए।

मुख्य कलाकार के आस से पहले अलग-अलग सांस्कृतिक समूह की ओर से लोगों का मनोरंजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा का जमाकड़ा भी प्रस्तुत किया गया। इसमें कांगड़ा की संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं कलाकार निधि ने भी लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने जुगनी, पिया अब तो आज, कौन दिशा में समेत आए गाने गाए। कलाकार ज्योति बीस्ट ने बटा जांदे सिटी मारदे, विनोद रांटा ने मुंगड़ी झुगे ना समेत अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने गाए।

सांस्कृतिक संध्या में कृष ने योग के जबरदस्त करतब दिखाए। इस दौरान मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई। कलाकार देविका मंगलामुखी ने कथक की बेहतरीन प्रस्तुति दी। सेंड आर्टिस्ट रजत ने रेत पर कलाकारी से मां शूलिनी के इतिहास को बताया।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान मुख्य कलाकार के न आने तक गाने गाते रहे। इस दौरान लोग नाचते रहे। वहीं कई लोगों ने कहा कि मुख्य कलाकार के लिए प्रशासन ने काफी इंतजार करवाया। वहीं मैदान में लगी स्क्रीन कई बार बंद हुई।

मुख्य कलाकार आने से पहले ही ठोडो मैदान खाली हो गया। वहीं कई पार्षद व अन्य लोग भी मुख्य कलाकार आने से पहले ही घर चले गए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news