# तीन दिन की राहत के बाद 4 जुलाई से फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय|

खबर अभी अभी ब्यूरो

28 जून 2023

 हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष जमकर मेघ बरस रहे है। लाहौल स्पीति को छोड़कर समूचे प्रदेश में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। वहीं, प्रदेशभर में अब तक 100 रोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सिरमौर, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा और सोलन में बारिश की संभावना जाहिर की है, जबकि 1 जुलाई से 3 जुलाई तक प्रदेश में कम बारिश की संभावना है। इसके अलावा 4 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा और प्रदेश भर में ज्यादा बारिश होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अब तक जून महीने में 29 फीसदी तक ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जून महीने में भी सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश सोलन और मंडी जिला में दर्ज की गई।

जिला मंडी में करीब सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मई महीने में भी बीते 19 सालों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के साथ स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की है।

खबर अभी अभी ब्यूरो

Share the news