प्रो. पी सी महालनोबिस की जयंती पर मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस  

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 जून 2023

29 जून को प्रो. पी सी महालनोबिस  की जयंती पर राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस  मनाया जाता है। सामाजिक-आर्थिक योजना और नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका के बारे में युवाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. यह दिन रोजमर्रा की जिंदगी में सांख्यिकी के उपयोग को लोकप्रिय बनाने और सांख्यिकी कैसे नीतियों को आकार देने और तैयार करने में  मदद करती है, इस बारे में जनता को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पहली बार 29 जून 2007 को मनाया गया था. भारत सरकार ने आर्थिक नियोजन और सांख्यिकीय विकास के क्षेत्र में स्वर्गीय प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस  द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान का जश्न मनाने का फैसला किया और इसलिए उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए राकेश संख्यान ने बताया कि  प्रो. पी सी महालनोबिस की जयंती पर राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस  मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पहली बार 29 जून 2007 को मनाया गया था भारत सरकार ने आर्थिक नियोजन और सांख्यिकीय विकास के क्षेत्र में स्वर्गीय प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान का जश्न मनाने का फैसला किया और इसलिए उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

 

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news