
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
4 जुलाई 2023
कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर का जो हक था, उसे वह 75 वर्षों के बाद मिला है।
धारा 370 ओर 35ए का हटना अपने आप में बहुत कुछ कहता है। जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास, भाईचारा पहले से बढ़ा है और यही नहीं पर्यटकों की संख्या भी कई गुना अधिक बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आंकड़े बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अब पथराव की घटनाएं बंद है।
आंतकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है और पर्यटक व निवेशक जम्मू-कश्मीर का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई नहीं चाहता कि जम्मू-कश्मीर में पथराव हो। महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उथल-पुथल को लेकर अनुराग ने कहा कि देश के विकास के लिए बहुत सारे राजनीतिक दल एनडीए का हिस्सा बनना चाहते हैं और एनसीपी ने इसकी शुरुआत की है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनसीपी के एनडीए में आने और महाराष्ट्र की सरकार का हिस्सा बनने से विकास को नई गति मिलेगी।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन






