
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023

पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन कारोबार पर बारिश की मार पड़ी है। मानसून जल्द आने से मनाली के पर्यटन कारोबार को झटका लगा है। मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या घट गई है। निजी होटलों में 60 से 70 प्रतिशत और पर्यटन निगम के होटलों में 80 फीसदी कमरे खाली हैं। इस बार करीब 15 दिन पहले ही मनाली का पर्यटन सीजन सिमट गया। पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोंडगंज के होटलों की बुकिंग में अब काफी गिरावट आई है। मंगलवार को पर्यटन नगरी के होटलों में 30 फीसदी बुकिंग दर्ज की गई।
मंडी जिले में होटल ऑक्यूपेंसी गिर गई है। वर्तमान में ऑक्यूपेंसी पांच प्रतिशत से नीचे चल रही है। जबकि बादल फटने और सड़क अवरूद्ध होने की सूचना के चलते एडवांस बुकिंग पर्यटकों ने रद्द करवा दी है। मनाली का पर्यटन सीजन जुलाई के मध्य तक चलता रहा है। पिछले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को प्रतिदिन मनाली में 3,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे थे। अब यह आंकड़ा 1,000 से 1,200 तक ही सिमट गया। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार जून के अंतिम सप्ताह से अचानक पर्यटकों की संख्या कम हो गई। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो बारिश का सीधा असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर पड़ा है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





