
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
धर्मशाला में इलेक्ट्रिक बस के पहिए थमने का एक और मामला सामने आया है। इस बार हरिपुर से धर्मशाला रूट पर आ रही इलेक्ट्रिक बस जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर पीछे सकोह के पास खराब हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह के रूट पर हरिपुर से धर्मशाला को इलेक्ट्रिक बस निकली, लेकिन सकोह में तकनीकी खराबी आने के चलते इस बस के पहिए थम गए। इस कारण बस में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि निगम की ओर से यात्रियों को अतिरिक्त बस उपलब्ध करवाकर उनके गंतव्य स्थान पर तो पहुंचा दिया गया, लेकिन एक माह बाद ही दूसरी बस में आई तकनीकी खराबी से इन बसों के संचालन को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
पिछले महीने में भी धर्मशाला-पुड़वा रूट को निकली बस नरवाणा क्षेत्र के पास तकनीकी खराबी के चलते रूक गई थी। हालांकि यह बस टंग में खराब होने के बाद धर्मशाला लाने के लिए पुन: चालू की गई, लेकिन दोबारा फिर दाड़ी मेला ग्राउंड पहुंचने पर इस बस के पहिए थम गए थे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





