
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में इंडियन ऐसोसिएशन ऑफ मस्कुलर, डिस्ट्रोजी सोलन की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 11 और 12 की छात्राओं को उक्त ऐसोसिएशन की आजीवन सदस्य अर्चना गुप्ता एवं शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन के मिताली, शारुण एवं नित्यानंद ने विस्तृत जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने छात्राओं को बताया की इसका एक प्रमुख कारण अनुवांशिक है और इससे थेरेपी एवं योग के माध्यम से बचा जा सकता है ।
इस बीमारी के सन्दर्भ में जो सामाजिक अवधारणाएं हैं उनसे हमें बचना होगा और इस विषय के विशेषज्ञों की राय लेकर इस समस्या समय रहते निदान करवाना होगा तभी हम मस्कुलर डिस्ट्राफी जैसी समस्या से बच सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या आभा चंदेल ने भी अपने विचार वक्त किए और छात्राओं को इसे एक जागरूकता अभियान की तरह अपनाने का संदेश दिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





