
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 अगस्त 2023
जिला सिरमौर पांवटा साहिब की मालगी पंचायत में बादल फटने से सिरमौरी ताल में भारी तबाही होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार मलबा कुछ घरों में भर गया है। मलवे में परिवार के सदस्यों के दबने की भी आशंका जताई जा रही है।साहिब प्रशासन स्थानीय विधायक व पुलिस टीम भी मौके की तरफ रवाना हो गये है। हालांकि, जगह-जगह पेड़ व मलबा गिरने के कारण देर रात तक भी मौके तक नहीं पहुंच सके।

मालगी पंचायत की प्रधान सीमा कपूर ने बताया कि शाम से बारिश चल रही थी। मालगी पंचायत के वन्य क्षेत्र में बादल फटने की आशंका जताई जा रही है। बादल फटने से मलबा बाबा पत्थर दास मंदिर के समीप से होते हुए सिरमौरी ताल क्षेत्र तक मलबा व पानी पहुंचा। जो रिहायशी मकानों में मलबा 30 से 40 फुट तक घुसा है।
जिसमे एक परिवार के कुछ लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही हैं हालांकि अभी प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिर भी ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय विधायक मौके की तरफ रवाना हो चुके हैं। एनएच को भी क्षति पहुंची है। फिलहाल पांवटा शिलाई एनएच पर वाहनों का आवागमन बंद किया गया है।
एसडीएम पांवटा जीएस चीमा व तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने कहा कि सूचना मिलने पर गांव तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन जगह-जगह मलबा व पेड़ गिरे हुए होने के कारण दिक्क़ते आ रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





