मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में एंटी रैगिंग दिवस का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 अगस्त 2023

मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन  में आज 12 अगस्त 2023 को एंटी रैगिंग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को एंटी रैगिंग सप्ताह  के रूप में मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत 12 अगस्त 2023  को की गई।  इसका समापन 18  अगस्त 2023  होगा।  इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रैगिंग के विरुद्ध  जागरूकता बढ़ाना है।  एंटी रैगिंग दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता की द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई हैं।  इस अवसर पर MSC नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को रैगिंग , एंटी रैगिंग की गाइडलाइन तथा एंटी रैगिंग कमेटी के बारे में जानकारी दी ।

 रैगिंग के विरुद्ध  जागरूकता बढ़ाने के लिए कॉलेज में विभिन प्रकार की प्रतियोगिता जैसे नारा लेखन , निबंध लेखन , पोस्टर मेकिंग , लघुनाटिका आदि  का आयोजन एंटी रैगिंग सप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में  किया जा रहा  जिसका समापन 18  अगस्त 2023  हो किया जायेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news