महिला इंटक द्वारा विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों की समस्याओं को किया जा रहा हल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 अगस्त 2023

महिला इंटक द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बैठक का आयोजन महिला ईटक महासचिव  सुमन उनकी टीम द्वारा कंडाघाट में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान और उनके साथ किरण धान्टा, सुनीता ठाकुर, राजेश कश्यप, विपिन वर्मा और अजय वर्मा मौजूद रहे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाना तथा बैंक किस तरह महिलाओं के लिए काम कर रहा है और क्या-क्या नीतियां बनाई गई है इस सब की विस्तृत जानकारी संजय चौहान द्वारा दी गई इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली संस्थाएं मल्टी टास्क कर्मचारी आशा वर्कर सोशल वेलफेयर सोसाइटी फॉर ह्यूमंस प्रमुख रहे।

मल्टी टास्क कर्मचारी ने अपनी  समस्या भी मुख्य अतिथि को बताई कि हमारा 2 महीने का वेतन काट दिया जाता है इस वजह से हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है हमारा वेतन बढ़ाया जाए ताकि हम गुजर वसर अच्छे से कर सके।

सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी फॉर ह्यूमन ने भी अपनी एक समस्या मुख्य अतिथि के सामने रखी उन्होंने बताया कि हमें एक परमानेंट शॉप चाहिए वह स्टेट में हो या किसी जिला में जहां पर सभी जिलों से भेजे गए सामान को रख सके और महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सके संजय  ने आश्वासन दिया कि मैं यह सारी मांगे सरकार के सामने रखेंगेऔर इन्हें हल करने का पूरी तरीके से कोशिश करेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news