मदन ठाकुर दूसरी बार बने सोलन मंडल अध्यक्ष, संभाला कार्यभार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 अगस्त 2023

एक बार फिर मदन ठाकुर को शनिवार को सोलन का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। और रविवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए सोलन मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने बताया कि उन्हें दूसरी बार अध्यक्ष बनने का मौका मिला है और वह भारतीय जनता पार्टी के परिवार को आगे बढ़ाएंगे।

साथ ही वह सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे उन्होंने कहा कि जो भी कार्य उन्हें दिए गए हैं वह उन्हें पूरा करेंगे अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है उनको भी जनता के समक्ष लाया जाएगा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव में वह भारी मतों से विजय हासिल करेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 अगस्त 2023

Share the news