हर घर तिरंगा मिशन के तहत डाकघर विभाग ने शहर में निकाली झंडा यात्रा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 अगस्त 2023

हर घर तिरंगा मिशन के तहत पूरे प्रदेश भर में डाकघर विभाग राष्ट्र ध्वज का वितरण कर रहा है जिला सोलन में भी यह मुहिम पिछले 2दिन से चली हुई है डाकघर हर घर तक तिरंगा पहुचाने में लगा हुआ है जिसके तहत पिछले कल भी डाकघर विभाग सोलन ने मॉल रोड पर झंडे का स्टॉल लगाया हुआ था जिसके एक झंडे की कीमत 25रुपए रखी गई है । इसी मुहिम के तहत जिला सोलन डाकघर विभाग ने मुख्य डाकघर विभाग से पवार हाउस रोड तक झंडा यात्रा निकाली जिसमे झंडे के महत्व के बारे में जन जन को अवगत करवाया गया ।

डाकघर विभाग सोलन के अधीक्षक आर डी पाठक का कहना है की डाकघर विभाग के सभी कर्मचारी इस झंडा यात्रा में मौजूद रहे ओर केंद्र सरकार के दिशानिर्देशानुसार 13से 15अगस्त तक हर घर तिरंगा मुहिम जारी रहेगी ताकि आजादी और झंडे के महत्व के बारे में सभी को अवगत करवाया जा सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news