# शामती में काम कर रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के साथ स्थानीय लोगों ने की मारपीट |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

जब से प्रदेशभर में तबाही का मंजर जारी है तब से लेकर चाहे पीडब्ल्यूडी विभाग की बात करें चाहे आईपीएच विभाग की चाहे अन्य विभागों की सभी अपने कार्य को ईमानदारी से कर रहे है।
परंतु आज एक ऐसा हादसा सामने आया जिसमें सोलन शामती बाईपास रोड में एक पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पर स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट की गई।
आपको बता दें यह घटना बुधवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है। जब श्याम लाल जो की पीडब्ल्यूडी कर्मचारी है वह शामती के समीप हुए भूस्खलन को साफ करवा रहा था।

और मशीनों की सहायता से मलबे को साथ ही बनी डंपिंग साइट में फेंक रहे थे। उसका कहना है कि काम के दौरान स्थानीय लोग वहां पर पहुंचते हैं और डंपिंग साइट को लेकर कर्मचारी के साथ बहस करते है की वह साइट उनकी प्राइवेट भूमि है।

उसके हाथापाई करने लग जाते हैं। और श्यामलाल का कहना है की लोगों ने उसके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों का कहना है था कि यह साइट उनकी प्राइवेट भूमि है ।

परंतु जब इस बारे में एसडीओ पीडब्ल्यूडी विभाग सोलन सुरेंद्र शर्मा से बात की गई तो उनका कहना है कि यह डंपिंग साइट पीडब्ल्यूडी विभाग की है और वह पहले से ही यहां पर मालवा डंप करते हैं साथ ही उन्होंने इस विषय पर पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है और इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news