#नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए किया गया सम्मानित।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

नगर निगम सोलन लगातार शहर को साफ व स्वच्छ रखने का प्रयास करता है । और नगर निगम सोलन के सफाई कर्मचारी पूरे शहर को साफ रखने में अपनी जी तोड़ कोशिश करते हैं |

कई कर्मचारी ऐसे हैं जो बिना अवकाश के अपनी सेवाएं शहरवासियों को देते हैं। पूरे शहर को साफ व स्वच्छ रखने में इन कर्मचारियों की सबसे अहम भूमिका होती है |

यदि यह कर्मचारी ना होते तो शहर का हाल बदहाल होता दिनभर की जी तोड़ मेहनत के बाद यह कर्मचारी शहर को साफ सुथरा बनाए रखते हैं |

इसी के तहत आज उन तमाम सफाई कर्मचारियों को उनके सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। और इन सभी कर्मचारियों को कूड़ा उठाने तथा खुद को गंदगी और बीमारियों से बचाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

और साथ ही यदि कोई लोग गिला और सूखा कचरा अलग करके नहीं देते है तो उनके चालान भी अब ये कर्मचारी कर सकेंगे।इन सभी कर्मचारियों को आयुक्त नगर निगम सोलन जफर इकबाल द्वारा सम्मानित किया गया।

और आगे भी इसी तरह ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की का आग्रह किया।

इस दौरान संयुक्त आयुक्त प्रियंका चंद्रा और अन्य नगर निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news