आनी उपमंडल में 19 अगस्त तक स्कूलों में रहेगा अवकाश

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 अगस्त 2023

आनी उपमंडल के स्कूलों में 19 अगस्त तक अवकाश रहेगा। एसडीएम नरेश वर्मा ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों पर यह निर्देश लागू रहेंगे।

निर्देशों के अनुसार भारी बारिश की आशंका और बीते दो दिनों से लगातार हुई भारी बारिश के चलते मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यह फैसला लिया गया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news