महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

17 अगस्त 2023

ऊना क्षेत्र के तहत टीहरा में 35 वर्षीय महिला को सोमवार देर रात जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने पीड़ित महिला को पहले ऊना अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, परिजन महिला को पंजाब के होशियारपुर में उपचार दिया जा रहा है।

वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात्रि टीहरा निवासी सुनीता देवी को सांप ने डस लिया। मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर गए, जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन परिजन होशियारपुर ले गए। थाना प्रभारी बंगाणा रविपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news