सतलुज दरिया में छोड़े गए 80 हजार क्यूसेक पानी ने मचाई तबाही

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 अगस्त 2023

80 thousand cusecs of water released in Sutlej river caused havoc
हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की घटना के चलते भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील का जलस्तर खतरे के निशान के करीब जा पहुंचा। इसे देखते हुए बीबीएमबी प्रबंधन ने भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,671 फीट तक पहुंचने पर रविवार को फ्लड गेट टेस्टिंग के नाम एक-एक तो भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,679 फीट पर ही फ्लड गेट 12 फीट तक खोल दिए
पानी नंगल डैम तक पहुंचा तो सतलुज दरिया में 80 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ दिया गया। नंगल डैम से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्वामी रामानंद आश्रम पूरी तरह पानी में जलमग्न हो गया। वहीं नंगल डैम पर पानी छोड़ते ही गांव लोअर मोजोवाल, बेलाध्यानी, भणाम, जिंदबड़ी इत्यादि दर्जनों गांव सतलुज दरिया में आई बाढ़ के कारण जलभराव से प्रभावित हो गए। कई लोगों को कश्ती और ट्रैक्टर ट्रालियों का सहारा लेते हुए सामान सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। हालांकि सूचना के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंची और कई लोगों का रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक लोगों का भारी नुकसान हुआ और लोगों के घरों में पांच से छह फीट तक जलभराव हो गया। हैरानी इस बात की है कि बीबीएमबी प्रबंधन का कोई अधिकारी पानी छोड़ने की बात को लेकर जवाब देने को तैयार नहीं है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news