भारतीय जनता पार्टी के लगातार तीसरी बार जिला सह मीडिया प्रभारी बने इन्द्र पाल शर्मा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24अगस्त 2023

भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन का लगातार तीसरी बार फिर से जिला सह मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर इन्द्र पाल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल, पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल का आभार व्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन के द्वारा जो दायित्व मुझे दिया गया है उसे पूरी निष्ठा से निभाउगा तथा जिला सोलन के पांचो निर्वाचन क्षेत्रों मे कांग्रेस ने जो झूठी गारन्टीयो से सता हासिल की है

उसे जनता के बीच बेनकाब कर के पार्टी के जनाधार को फिर से मजबूत किया जाऐगा तथा आगामी वर्ष होने वाले लोक सभा के चुनाव मे भाजपा पूरे जिला मे भारी बहुमत प्राप्त करेगी। इस अवसर पर कुनिहार स्थित शर्मा के वरिष्ठ साथियों ओम प्रकाश गर्ग, श्यामा नंद शांडिल, आर पी जोशी, जगदीश चंदेल, गोपाल कृष्ण शर्मा, ओम प्रकाश राणा, सत पाल शर्मा, चेत राम तंवर, कमलेश तंवर हर देव भारद्वाज, ठाकुर दास मेहता ने उन से मिल कर उन्हें बधाई दी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news