
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 नवंबर 2023
राजकीय महाविद्यालय सोलन, एनएसएस यूनिट के द्वारा चंबाघाट बाईपास में शिवालिक बाय मेटल के सामने स्थित स्लम में जरूरतमंद लोगों को दिवाली के उपलक्ष में राशन तथा मिठाइयां बांटी गई। एनएसएस स्वयंसेवियों के द्वारा इस अवसर पर वहां के लोगों से बातचीत की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य शिक्षा तथा साफ सफाई संबंधी विषयों के बारे में बताया गया।

साथ ही इन सभी लोगो की समस्याओं के बारे में भी जाना गया। भविष्य में एनएसएस यूनिट के द्वारा इन लोगों की जागरूकता और कल्याण के लिए और भी कार्य किए जाएंगे। इस कल्याणकारी कार्य में एनएसएस प्रभारी डॉक्टर प्रियंका मुल्तानी के साथ 20 स्वयंसेवियों ने भाग लिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





