
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 नवम्बर 2023
वीरवार को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन डाइट सोलन द्वारा किया गया जिसमे नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। डाइट के प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चो ने सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल को डाइट सोलन द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुसार शॉल, टॉप पर स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित भी किया गया।इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग अलग जिले से 6 टीमों ने भाग लिया।
इस विषय पर जानकारी देते हुए नारा निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया की आज यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय करवाई गई है और यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर करवाई जाएगीजिसमे हर राज्य से 4 बेस्ट बैंड आगे जाएंगे। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की देश को 4 जोन मे बांटा गया है। हर जोन में 16 टीम होंगी और बेस्ट बैंड को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





