जिला मंडी में इस बार दो महीने पहले ही प्लम के पेड़ों पर फूल आना हुए शुरू

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो ब्यूरो*

24  जनवरी 2024

Impact of weather: Flowers appeared on plum trees two months earlier, orchardists and experts are also surpris

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में  इस बार दो महीने पहले ही प्लम के पेड़ों पर फूल आना शुरू हो गए हैं। ग्लोबल वार्मिंग और तापमान बढ़ना इसकी वजह बताई जा रही है। मंडी के सिराज घाटी की लेहथाच पंचायत के गुनास गांव में प्लम के बगीचों में फ्लाॅवरिंग शुरू हो गई है। आम तौर पर मार्च के अंत में प्लम, खुमानी और अन्य गुठलीदार फलों के पेड़ों में फ्लाॅवरिंग होती है। इस साल सर्दियों में बारिश और बर्फबारी न होना पेड़ों में प्लाॅवरिंग का कारण माना जा रहा है। लेहथाच पंचायत के गुणास गांव के बागवान कुलदीप कुमार और अन्य बागवानों के प्लम के बगीचों में फूल आ गए हैं। दो माह पहले ही गुठलीदार फलों के बगीचों में फ्लाॅवरिंग होने से बागवानी से संबंधित वैज्ञानिक भी हैरत में हैं।

सर्दी का मौसम मार्च तक चलता है। बागवानों को डर सताने लगा है कि कहीं फ्लाॅवरिंग के ऐन मौके पर बारिश और बर्फबारी हुई है तो उनकी फलों की सेटिंग पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बागवान कुलदीप कुमार, मनोज कुमार, मेशु, घनश्याम, दुष्यंत, नेत्र सिंह ठाकुर, सुमन्नी, हेमराज ठाकुर, ममता ठाकुर, तेज सिंह और नारायण सिंह ने बताया कि समय से पहले गुठलीदार फलों के बगीचों में फूल आना ग्लोबल वार्मिंग का नतीजा है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज और डॉ. चिंत राम ठाकुर ने बताया कि तापमान बढ़ने से समय पूर्व प्लम के बगीचों में फ्लावरिंग आ गई है।

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो ब्यूरो*

Share the news