
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
25 जनवरी 2024
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 25 जनवरी को पूरे हिमाचल प्रदेश के 70 स्थानों पर सफल “नव मतदाता सम्मेलन” का आयोजन किया गया । जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के लाखों नव मतदाताओं से सीधा संवाद किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय चौहान ने बताया कि समूचे प्रदेश भर में नव मतदाता सम्मेलनों को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। अजय चौहान ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने पहली बार के मतदाताओं के उज्जवल भारत के लिए एक अच्छा विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया ।
उन्होंने कहा कि इस नव मतदाता सम्मेलन का उद्देश्य हमारे जीवंत लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है इस सम्मेलन में नव मतदाता को पंजीकृत करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने व्यापक पंजीकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया हुआ था। अजय चौहान ने बताया कि इन सम्मेलनों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिन्दल तथा सांसद और विधायकों ने प्रदेश भर में भाग लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अजय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में यह सम्मेलन आयोजित किए गए तथा प्रत्येक सम्मेलन में सैंकड़ों नव मतदाताओं ने भाग लिया l चौहान ने बताया कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी भी देश का प्रधानमंत्री एक साथ 5000 अलग-अलग जगहों पर मौजूद एक करोड़ से अधिक पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं से सीधा संवाद किया।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





