
#खबर अभी अभी सिरमौर ब्यूरो*
25 जनवरी 2024
हमारे समाज में ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियां होने की बावजूद भी अपनी मंजिल हासिल की है उन्होंने न सिर्फ खुद को स्थापित किया है बल्कि समाज को भी एक नई दिशा दे रही है वही हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पिछले कल प्रदेश की जांबाज बस ट्रक ई रिक्शा ऑटो और टैक्सी महिला ड्राइवर को सम्मानित किया है जिसमें सिरमौर जिले की मीनाक्षी शर्मा का नाम भी शामिल है।
इस विषय पर जानकारी देते हुए मीनाक्षी शर्मा का कहना है कि वह 3 साल से ई रिक्शा चला रही है जिसमें उनके पति और उनके परिवार के सदस्यों ने उनका पूर्ण सहयोग किया है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और उनमें कुछ करने की चाहत थी जिसे उन्होंने पूरा कर दिखाया है।
#खबर अभी अभी सिरमौर ब्यूरो*





