छात्र विद्यालय कुनिहार के लिए दान स्वरूप भेंट किया वाटर कूलर

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

25 जनवरी 2024

ममलीग निवासी रमेश ठाकुर ने अपने स्व० बेटे धर्मेंद्र की याद में एक वाटर कूलर छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार को दान स्वरूप भेंट किया। यह वाटर कूलर आज पूर्ण राजयत्व दिवस पर विद्यालय में एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व सदस्यों को सौंपा।

एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व सदस्यों सहित विद्यालय प्रशासन ने इन दानी सज्जनों का विद्यालय के लिए वाटर कूलर भेंट करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर,मुख्य सलाहकार अक्षरेस शर्मा,सदस्य गोपाल चन्द,रमा व मैडम उपासना वर्मा मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

Share the news